{"_id":"60da1dc48ebc3ec2061d9f8c","slug":"banks-should-not-make-rounds-for-loans-dm-baghpat-news-mrt5449374196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण के लिए लोगों को चक्कर न लगवाएं बैंक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण के लिए लोगों को चक्कर न लगवाएं बैंक : डीएम
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को केनरा बैंक की चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही की जिला स्तरीय सलाहकार और समीक्षा बैठक की। यहां ऋण वितरण के लिए आवेदकों को चक्कर नहीं लगवाने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक संबंधित योजनाओं का लाभ आम लोगों को अवश्य दें। बैंक हालात के मुताबिक कार्यशैली में सुधार करें। उन्होंने इस अवसर पर केनरा बैंक की वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में जिले में कृषि और लघु उद्योग हेतु ऋण वितरण पर विशेष जोर देते हुए वार्षिक ऋण योजना तैयार किया गया है जिसमें नाबार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा अन्य सरकारी योजनाओं पर खासा ध्यान दिया गया है।
बताया कि योजना में प्राथमिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 3534.67 करोड़ से 14.53 फीसदी बढ़ाकर 4051.91 करोड़ तथा कुल ऋण वितरण 3595.68 करोड़ से 14.63 फीसदी बढ़ाकर 4121.94 करोड़ की गई है। इसके साथ प्राथमिक क्षेत्र के लिए आवंटित 4051.91 करोड़ के कुल ऋण वितरण लक्ष्य में 3577.18 करोड़ कृषि क्षेत्र को 353.16 करोड़ विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को, 8.88 करोड़ शिक्षा क्षेत्र को, 84.59 करोड़ आवास ऋण क्षेत्र को तथा 28.10 करोड़ अन्य प्राथमिक क्षेत्र में वितरण के लिए रखा है। इस अवसर पर सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड शोमीर पुरी और एलडीएम प्रदीप वसंत थोराट भी मौजूद रहे।