फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bank manager reports

कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bank manager reports
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
बागपत के बिनौली में न्यायालय के आदेश से भारतीय स्टेट बैंक की बिजवाड़ा शाखा के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

 

फजलपुर सुंदर नगर निवासी किसान अमर सिंह पुत्र पोहकार ने 1 अक्तूबर को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसने वर्ष 2007 में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बिजवाड़ा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिस पर उसने एक लाख का लोन लिया था। 11 मार्च 2011 में ब्याज समेत वह जमा कर दिया था। बैंक ने आठ नवंबर 2014 को किसान के घर लोन को ब्याज समेत जमा करने का नोटिस भेजा। इसे देखकर उसकी जमीन खिसक गई।

 

किसान ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया तो पता चला किसान के क्रेडिट कार्ड पर 12 मार्च 2011 को दोबारा फिर 99 हजार 500 रुपये का लोन लिया गया है। किसान ने उक्त लोन लेने से इंकार किया है। उन्होंने बताया नगदी निकालने वाले फार्म (विड्रॉल फॉर्म) पर न तो मेरा नाम सहीं है और न ही हस्ताक्षर हैं। 

विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। न्यायालय के आदेश पर बिनौली पुलिस ने शाखा प्रबंधक बिजवाड़ा समेत अज्ञात दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक ने इसे झूठा फंसाने की बात कही है और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed