{"_id":"fd4ab63a55c924891f2502762baaa1f6","slug":"bank-employee-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी से 15 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारी से 15 हजार लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के कोताना रोड पर बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों की बटों से पीट कर बैग और साइकिल लूट ली। बैग में 15 हजार रुपये और बैंक संबंधी कागजात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता हुई।
नगर की मधुबन कालोनी में बंधन बैंक की शाखा है। इस बैंक द्वारा आसपास के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों के खाते खुलवाए जाते है। बैंक का कर्मचारी अजित पुत्र हरबीर निवासी मतनावली, जनपद शामली शुक्रवार को साइकिल से जोनमाना गांव में खातों के पैसे वसूल कर बड़ौत आ रहा था।
जोनमाना और बड़ौत के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचों की बटों से पीट उसका बैग और साइकिल लूट कर फरार हो गए। बैग में 15 हजार की नगदी, खातों की पासबुक और अन्य कागजात थे। अजित की सूचना पर शाखा प्रबंधक सुकंत बर्मन मौके पर पहुंचे और कोतवाली को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अजित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।