फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ban on animal crossing to protect against Lumpi, checking started on the border

Baghpat News: लंपी से बचाव के लिए पशुपैठ पर रोक, बार्डर पर चेकिंग शुरू

Thu, 21 Sep 2023 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Ban on animal crossing to protect against Lumpi, checking started on the border
-गोवंशों में होने वाली लंपी की बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गोवंशों में होने वाली लंपी बीमारी से बचाव के लिए प्रशासन ने पशु पैंठ पर रोक लगा दी और बॉर्डर पर पशुओं के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके चलते बॉर्डर पर चेकिंग चलाने के आदेश दिये गए।
गोवंशों में होने वाली लंपी बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसमें पशुपालन विभाग की टीमें गांवों में जाकर बीमार गोवंशों की जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक जिले में लंपी स्किन बीमार का कोई मामला सामने नहीं आया। इसके चलते जिले में बड़ौत समेत अन्य जगहों पर लगने वाली पशुपैठ पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चंद्रा का कहना है कि जिले में सभी अधिकांश गोवंशों को लंपी से बचाव के लिए टीकाकरण कर दिया गया है। वहीं बाहर से पशुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इससे दूसरे राज्यों से भी पशु नहीं लाये जा सकेंगे।
विज्ञापन

-----
बीमार पशु को अलग रखें
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि लंपी से बचाव के लिए बीमार गोवंश को बाहर चराने के लिए न लेकर जाएं और दूसरे पशुओं से अलग रखें। इसके अलावा मच्छर और मक्खी रोधी दवा का छिड़काव करें, पशुओं के पास नीम और गूगल की पत्तियों का धुआं करें। बीमारी होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशुओं के बाड़े को साफ सुथरा रखें। पशुओं को फिटकरी से दिन में दो बार नहलाएं और लक्षण दिखने पर बुखार की दवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed