{"_id":"5f6652768ebc3e32a67e00bf","slug":"bakiu-and-sp-will-hit-the-road-to-protest-against-the-bills-baghpat-news-mrt502015467","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधेयकों के विरोध में सड़क पर उतरेगी भाकियू और सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधेयकों के विरोध में सड़क पर उतरेगी भाकियू और सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 21 सितंबर को सपा का तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन और जुलूस
- इसी दिन कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि अध्यादेश को लेकर विरोध शुरू हो गया है। सपा और भाकियू 21 सितंबर को जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। किसी भी कीमत पर अध्यादेश को लागू नहीं होने दिया जाएगा।
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बिल्लू प्रधान ने कहा कि अध्यादेश किसानों के साथ मजाक है। कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये किसानों से खेत छीनकर कंपनियों को दिए जाने की तैयारी है। किसान अपने खेत में ही मजदूर बनकर काम करेगा। किसान की आय दोगुनी करने की घोषणा करने वाली सरकार की कथनी और करनी में अंतर आ गया है। जिले में जहरीली शराब के पीछे भी भाजपा नेताओं का हाथ है। 21 सितंबर को बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में जुलूस के साथ अध्यादेश के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कलक्ट्रेट में गरजेगी भाकियू : हिम्मत सिंह
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। तय किया गया कि 21 सितंबर को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार को किसान अध्यादेश वापस लेने होंगे। एनएचएआई के अधिकारियों से भी कलक्ट्रेट में बातचीत की जाएगी। राजपाल, सतपाल, संजय कुमार, ताहिर, राकेश, पिंटू, पिंकू, रविंद्र कुमार और इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।