फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bagpat news,25 hajar ka inami dabocha

बागपत: एनकाऊंटर की दहशत 25 हजारी इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
bagpat news,25 hajar ka inami dabocha
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेकड़ा में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को गोली मारकर एक लाख रुपये लूटने के आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में एक बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया था, जबकि तीसरा बदमाश अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव फखरपुर अंडरपास मार्ग के निकट गत 20 सितंबर को लोनी की माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आगरा निवासी कर्मचारी मनीष पुत्र दीवान सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर सीने में गोली मारकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फखरपुर निवासी आकाश को दबोच लिया था। बाइक सवार दो बदमाश भाग गए थे।

बदमाशों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहे एक बदमाश मोनू ने एनकाउंटर की दहशत के चलते मंगलवार को बागपत कोर्ट में समर्पण कर दिया।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि कोर्ट में अर्जी डालकर मोनू को रिमांड पर लिया जाएगा। एक बदमाश अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed