फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Youths Returning from Birthday Party Die in Fiery Car Crash Near Sonipat

Baghpat: जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे दोस्त, रात में डिवाइडर से टकराई और धधक उठी कार; दो की मौत, दो गंभीर

Fri, 04 Jul 2025 09:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Jul 2025 09:34 AM IST
सार

बागपत के बिनौली के चार युवक जन्मदिन मनाकर मुरथल से लौट रहे थे। देर रात बहालगढ़ के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराई और उसमें आग लग गई। दो की मौके पर मौत हो गई, दो गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
Baghpat Youths Returning from Birthday Party Die in Fiery Car Crash Near Sonipat
- फोटो : Freepik

विस्तार

बागपत में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवकों की टोली के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र के चार युवक रात को मुरथल में किसी दोस्त का बर्थडे मनाने गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे वे वापस लौट रहे थे, तभी सोनीपत जिले के बहालगढ़ के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन सभी युवक बागपत के बिनौली क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed