वर्दी का नहीं खौफ: ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर टूट पड़े बुलेट सवार युवक, जमकर हाथापाई, मारने की धमकी देकर फरार
Baghpat News : बागपत में बुलेट सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर दी। आरोपी युवक हाथापाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड के पास शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ तीन-चार युवकों ने हाथापाई कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग।
दिल्ली बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सतेंंद्र शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बुलेट पर तीन-चार युवक वहां से गुजरे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बुलेट दौड़ा दी। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस कर्मी सतेंद्र ने उन्हें 100 मीटर आगे लोगों की मदद से पकड़ लिया। इससे आक्रोशित युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी सतेंंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल
वहीं, मारपीट के बाद आरोपी युवक पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस संबंध में घायल पुलिसकर्मी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, दिल्ली बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मारपीट करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम