Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Youth Drowns in Yamuna After Jumping from Bridge on ₹500 Bet

Baghpat: 500 रुपये की शर्त बनी मौत का सौदा, यमुना में कूदा युवक, फिर नहीं लौटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 03 Sep 2025 03:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 03 Sep 2025 03:32 PM IST
सार

बागपत के निवाड़ा गांव का युवक पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यमुना नदी में कूद गया। बचाने के लिए भाई भी कूदा लेकिन युवक डूब गया। पुलिस और गोताखोरों ने घंटों तलाश की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Baghpat: Youth Drowns in Yamuna After Jumping from Bridge on ₹500 Bet
यमुना में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में यूपी-हरियाणा सीमा पर बने निवाड़ा पुल पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पांच सौ रुपये की शर्त युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई। निवाड़ा गांव निवासी जुनेद अपने दोस्तों के साथ पुल पर पहुंचा था। वहां उसने पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यमुना नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

जुनेद के कूदते ही उसका बड़ा भाई जावेद भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन तेज धारा के बीच जुनेद डूब गया। जावेद ने बताया कि उसने पूरी कोशिश की लेकिन भाई को बचा नहीं सका।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान: रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन, जयंत चौधरी ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब घंटों तलाश करने के बाद भी जुनेद का कोई सुराग नहीं लग सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने दोस्तों के बीच पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यह खतरनाक कदम उठाया था। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवास हालत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed