Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AQI in Baghpat stood at 287; construction work halted.

Baghpat News: बागपत में एक्यूआई 287 रहा, निर्माण कार्यों पर रोक

Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
AQI in Baghpat stood at 287; construction work halted.
बागपत। यहां प्रदूषण कम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों के लिए मुसीबत बढ़ रही है। बागपत में बृहस्पतिवार को एक्यूआई 287 तो बड़ौत में एक्यूआई 252 रहा। ग्रेप 3 लागू होने के कारण निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। वहीं स्मॉग छाने से सांस की समस्या बढ़ रही है तो आंखों में जलन भी हो रही है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से हवा में नमी काफी बढ़ी है। दिवाली पर आतिशबाजी भी खूब की गई तो त्योहारों पर लोगों का आवागमन ज्यादा होने पर वाहन खूब दौड़ाए गए। इनके अलावा भी कई कारण हैं, जिनसे प्रदूषण काफी बढ़ गया है। यह प्रदूषण पिछले काफी दिनों से बढ़ा हुआ है, जो कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने के कारण ही ग्रेप 3 लागू कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार ग्रेप 3 के नियमों के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा उद्योगों में जनरेटर नहीं चलाए जा सकते हैं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आंखों में जलन सबसे ज्यादा हो रही
प्रदूषण ज्यादा होने से समस्या भी बढ़ती जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार जहां प्रदूषण के कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed