दर्दनाक: हे भगवान मेरा लाल कैसा बदनसीब निकला! बेटे का शव देख बिलखती रही मां, खुशी के माहौल में छाया मातम
इसे बड़ौत के राहलु की बदनसीनी ही कहा जाएगा कि वह अपने पैदा होने के बाद अपने पिता का और अब बेटे का मुंह तक नहीं देख पाया। राहुल की पत्नी गर्भवती है। कुछ दिन बाद प्रसव होने वाला था लेकिन इससे पहले ही राहुल की हत्या कर दी गई। परिवार में जहां खुशी का माहौल था, वहां गम का मातम पसरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत के अलावलपुर गांव निवासी राहुल की बदनसीबी ऐसी रही कि जिस समय राहुल मां के गर्भ में था और मां की डिलीवरी होने वाली थी, उसी वर्ष चुनावी रंजिश में उसके पिता पूर्व प्रधान इन्द्रपाल की गांव में हत्या कर दी गई थी। जिस कारण वह अपने पिता का चेहरा भी नहीं देख पाया।
अब इसे समय का फेर ही कहेंगे कि राहुल भी अपने बच्चे का चेहरा नहीं देख पाया। राहुल अपनी गर्भवती पत्नी और पैदा होने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश था, कभी भी उसकी पत्नी की डिलीवरी हो सकती है, लेकिन अब राहुल इस दुनिया में नहीं रहा। राहुल की मौत से खुशियां मातम में बदल गई। पूरा परिवार गमगीन है।
अलावलपुर गांव के राहुल का शव पूर्वी यमुना नहर पर बडौली झाल के पास पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव मिलने के बाद जहां परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और गांव के दो युवकों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होना बता रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
अलावलपुर गांव का रहने वाला राहुल (28) साल पुत्र स्वर्गीय पूर्व प्रधान इंद्रपाल शनिवार की शाम किसी काम से बड़ौत आया हुआ था, लेकिन सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। रविवार सुब गांव के कुछ लोग खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्हें पूर्वी यमुना नहर में बडौली झाल के पास युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस मौके पहुंची, तो युवक की शिनाख्त अलावलपुर गांव के राहुल के रूप में हुई। उधर सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में मृतक के भाई सोनू व मोनू के अलावा चाचा सत्यवीर सहित अन्य परिजनों गांव के दो युवक राहुल को बुलाकर ले गए थे और उन्होंने ही उसकी हत्या की है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। जबकि पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत बता रही है। उधर राहुल की मौत से मां मुन्नी देवी, पत्नी काजल गमगीन है।
वर्ष 1995 में अलावलपुर गांव में राहुल के पिता इंद्रपाल गांव के प्रधान थे, राहुल के दो भाई मोनू, सोनू और दो बहन रीना व रूमा है। सभी की शादी हो चुकी है। राहुल शादी समारोह मेें फोटाेग्राफी का काम करता था। वर्ष 2022 के फरवरी माह में राहुल की शादी काजल से हुई थी। इस समय राहुल की पत्नी काजल गर्भवती है।
गर्भवती पत्नी व पैदा होने वाले बच्चे को लेकर राहुल के साथ-साथ पूरा परिवार खुश था। दो दिन पहले ही राहुल एक चिकित्सक के यहां पर पत्नी को जांच के लिए ले गया था, जहां पर चिकित्सकों ने एक या दो दिन के अंदर ही डिलीवरी होना बताया था, लेकिन परिवार गम की परछाई से अंजान था। उन्हें क्या पता था कि उनकी खुशियां मातम में बदल जाएगी।
राहुल की मौत की खबर पर पत्नी बेहोश हो गई थी, वहीं मां मुन्नी देवी रोते हुए चिल्ला रही थी और कह रही थी कि हे भगवान मेरा बेटा कैसा बदनसीब निकाला, अपने पैदा होने के बाद अपने पिता का मुंह नहीं दिख पाया था और अब अपने बच्चे का। भगवान ऐसा क्यों किया। जरा भी तरस नहीं आया। इसी के साथ परिवार की अन्य महिलाएं व युवतियां भी गमगीन थी।