{"_id":"697cdd897e4f56b02c0f8378","slug":"baghpat-yeti-narasimhanand-maharaj-said-in-hindu-conference-hindus-should-keep-more-weapons-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हिंदू सम्मेलन में बोले यति नरसिंहानंद महाराज, अपने घरों में बच्चों से ज्यादा हथियार रखें हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हिंदू सम्मेलन में बोले यति नरसिंहानंद महाराज, अपने घरों में बच्चों से ज्यादा हथियार रखें हिंदू
Fri, 30 Jan 2026 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:04 PM IST
सार
बड़ागांव में शुक्रवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए वेदों के सिद्धांतों को जीवन में उतारना आवश्यक है।
विज्ञापन
बड़ागांव में हिंदू सम्मेलन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेकड़ा स्थित बड़ागांव में हुए हिंदू सम्मेलन में गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद महाराज ने कहा कि हिंदुओं को घरों में बच्चों से ज्यादा हथियार रखने की जरूरत है। सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए वेदों के सिद्धांतों को जीवन में उतारना अति आवश्यक है। युवकों को अपनी प्राचीन सभ्यता से जोड़ना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को यति नरसिंहानंद महाराज बड़ागांव पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि वेद और भारतीय संस्कृति सशक्त व संतुलित जीवन का आधार हैं। माता-पिता को अपनी संतानों को वैदिक ज्ञान से परिचित कराकर भारत की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना चाहिए। इससे बच्चे संस्कारवान नागरिक बन सकेंगे।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर भैयादास महाराज ने कहा कि जीवन में धनार्जन आवश्यक है, लेकिन समाज का नैतिक कर्तव्य है कि रोटी के साथ बेटी की सुरक्षा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। स्वामी अक्कू पंडित ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट होकर दोबारा अपने मूल स्वरूप की ओर लौट रहा है। ये जागरूकता सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। इस दौरान डॉ. प्रकाश, प्रधान दिनेश त्यागी, दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, आकाश त्यागी, मनुपाल बंसल, राकेश त्यागी, प्रदीप त्यागी व गौरीशंकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन