{"_id":"5d47216c8ebc3e6d007e05b3","slug":"baghpat-yamuna-water-increased-baghpat-news-mrt436723448","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ गया यमुना का जलस्तर, बाढ़ चौकियों पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ गया यमुना का जलस्तर, बाढ़ चौकियों पर अलर्ट
विज्ञापन
बागपत यमुना में पानी बढने के बाद पक्काघाट पर मोबाइल से बढ़ते पानी की सेल्फी लेते युवक
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ गया यमुना का जलस्तर, बाढ़ चौकियों पर अलर्ट
बागपत। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते यमुना का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इसके चलते प्रशासन भी सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, हिंडन नदी पर बाढ़ को देखते हुए चौकियां बनाई गई है। जिले में 69 बाढ़ से प्रभावित गांव है।
बारिश का मौसम चल रहा है। इसके चलते हथनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बाढ़ से जिले के 69 गांव प्रभावित रहते है। यमुना नदी क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों में बाढ़ से बचाव के लिए कार्य योजना प्रशासन ने तैयार कर ली है। तीनों तहसील क्षेत्रों में 11 स्थानों पर बाढ़ चौकी और 11 स्थानों पर राहत स्थल बनाए गए है। इन सभी स्थानों पर डीएम के आदेश पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
यह गांव है यमुना नदी से प्रभावित
बागपत तहसील के बागपत, पाली, सिसाना, निवाड़ा, गौरीपुर ज्वाहरनगर, नैथला, फैजुल्लापुर, फैजपुर निनाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेकड़ा तहसील के काठा, नंगला बहलोलपुर, मवीकलां, सांकरौद, सुभानपुर, नूरपुर खालसा, अब्दुलपुर, बड़ौत तहसील के छपरौली, टांडा, नांगल, कुर्डी, बदरखा, ककौर, शबगा, जागौस, अकबरपुर, खेड़ी प्रधान, कोताना आदि गांव शामिल है।
विज्ञापन
बाढ़ चौकी स्थल
बागपत तहसील क्षेत्र में बागपत तहसील, थाना बालैनी, थाना चांदीनगर, खेकड़ा तहसील की पुलिस चौकी पाठशाला, पुलिस चौकी रटौल, बड़ौत तहसील में थाना बिनौली, पुलिस चौकी बामनौली, थाना छपरौली, प्राथमिक पाठशाला जागौस, बरनावा पुलिस चौकी, कोताना पंचायत चौपाल को बाढ़ चौकी बनाया गया है।