फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Women will also participate in the Maha Panchayat of farmers in Madola

Baghpat: मड़ोला में किसानों की महापंचायत में महिलाएं भी होंगी शामिल, बोलीं-मिलकर लड़ेंगे हक की लड़ाई

Sat, 22 Feb 2025 01:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Feb 2025 01:30 PM IST
सार

मड़ोला में होने वाली किसानों की महापंचायत में महिलाएं भी शामिल होंगी। रटाैल थानाक्षेत्र में लहचौड़ा गांव में  महिलाओं की एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
Baghpat: Women will also participate in the Maha Panchayat of farmers in Madola
महिलाओं की हुई पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के रटाैल थानाक्षेत्र में लहचौड़ा गांव में  महिलाओं की एक पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में मड़ोला में किसानों की होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


लहचौड़ा गांव में भाकियू नेता दीपक शर्मा के आह्वान पर पंचायत घर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी महिलाओं की एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए चंचल शर्मा, पुष्पा देवी, आशा रानी ने कहा कि मड़ोला में किसान पिछले आठ वर्षों से धरने पर अपनी मांग को लेकर बैठे हुए हैं लेकिन आज तक उनकी मागों को नही माना गया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। किसान आज परेशान हैं किसानों को उनके गन्ने का भाव उचित नहीं दिया जा रहा है। मडोला में किसानों की जमीन यूपी सरकार ने अधिग्रहण की थी। समझाैते के आधार पर किसानों के साथ न्याय नही हुआ है।  

उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन नेता राकैत टिकैत आ रहे हैं। जहां किसानों के हक की बात होगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को धरने में शामिल होने को कहा गया है। इस मौके पर पुष्पा देवी, सुमन, बबली, किशना, कोमल शर्मा, क्षमा शर्मा आदि  मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed