फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: wives gifted helmets to their husbands on Karva Chauth and administered oath to follow traffic rules

नई पहल: करवाचौथ पर पत्नियों ने दिया खास उपहार, पतियों को दिलाई ये शपथ, त्योहार से पहले पूनम की उजड़ गई थी मांग

Thu, 02 Nov 2023 11:06 AM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत में इस वर्ष जनवरी माह से अब तक 160 सड़क दुघर्टनाएं हुई हैं। इनमें 60 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, इस बार करवाचौथ पर पत्नियों ने सराहनीय पहल की। पत्नियों अपने पतियों को गिफ्ट में हेलमेट दिए और ट्रैफिक नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Baghpat: wives gifted helmets to their husbands on Karva Chauth and administered oath to follow traffic rules
बागपत में चांद को देखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल सड़क हादसों में कई सुहागिनों के सुहाग उजड़ जाते हैं, लेकिन अब महिलाएं जागरूक हुई हैं और बढ़ते सड़क हादसों से सबक ले रही हैं। इस बार महिलाओं ने जहां व्रत रखकर पतियों की लंबी आयु की कामना की। वहीं, सड़क हादसों से बचाने के लिए पतियों को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किए।

विज्ञापन


बागपत जनपद में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी माह से अब तक 160 सड़क दुघर्टनाएं हुई हैं। इनमें 60 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। आए दिन किसी न किसी की मौत सड़क दुघर्टना में हो रही है, लेकिन अब महिलाएं जागरूक हुई हैं। इसलिए इस बार सुहागिनों ने पतियों को यातायात का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें गिफ्ट स्वरूप हेलमेट दिए। साथ ही व्रत रखकर उनकी लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन

केस नंबर एक-
पति की मौत से आज भी सदमे में है पत्नी

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर 11 अगस्त 2023 को सड़क दुघर्टना में जौनमाना गांव निवासी कुलदीप (41) पुत्र ओमवीर की मौत होने से आज भी पत्नी व परिवार के लोग सदमे में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन धीमी गति से चलाएं और हेलमेट जरूर पहनें।

केस नंबर दो-
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास सड़क हादसे में 18 सितंबर 2023 को बिजरौल गांव निवासी मुकेश (48) पुत्र हरपाल की मौत हो गई थी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम भी लगाया था। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था और लोगों से अपील की कि सावधानी से सड़क पर चले।

विज्ञापन

केस नंबर तीन-
सड़क हादसें में उजड़ गई थी पूनम की मांग

गत 27 अक्तूबर 2018 को कासिमपुर खेड़ी निवासी लोकेंद्र (42) पुत्र इकबाल की बराल मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लोकेंद्र की मौत से करवाचौथ से पहले ही उसकी पत्नी पूनम की मांग उजड़ गई। लोकेंद्र उस समय हेलमेट नहीं पहने हुए था। यदि हेलमेट पहनता तो शायद उसकी जान बच जाती।

ये बोलीं सुहागिन...
रूबी ने अपने पति अमित को करवाचौथ पर गिफ्ट के रूप में हेलमेट दिया। रूबी का कहना है कि आए दिन अखबारों व टीवी चैनलों से सड़क हादसों की जानकारी मिलती रहती है। हमे भी चिंता रहती है। इसलिए पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई

शिवानी का कहना है कि जरा सी लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में सावधानी से वाहनों को चलाना चाहिए, क्योंकि घर पर आपका बहुत से लोग इंतजार करते हैं। उन्होंने लोगों व स्कूटी चलाने वाली महिलाओं से भी अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें।

ज्योति तोमर ने भी अपने पति ललित को हेलमेट देते हुए यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने की शपथ दिलाई। ज्योति का कहना है कि पिछले कई सालों से सड़क हादसे बढ़े हैं। उन्होंने लोगों से तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने लोगों से सावधानी से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों को चलाने की अपील की। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed