फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat will run faster on the path of development

विकास के पथ पर और तेज दौड़ेगा बागपत

Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Baghpat will run faster on the path of development
- 56.26 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे 14 उद्यमी और कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में
विज्ञापन

- लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कंपनियों ने निवेश करने के लिए पूरी की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजधानी दिल्ली से सटे बागपत जनपद विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, मेडिकल कॉलेज आदि कई प्रोजेक्ट है, जो कागजों से उतर कर धरातल पर पहुंच चुके है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बागपत के नाम एक उपलब्धि और जुड़ गई। लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 14 कंपनियों और उद्यमियों ने जनपद में 56.26 करोड़ रुपये निवेश करने की सहमति जताई है। इस निवेश से जिले के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-तीन का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से निवेशकों की एक सूची जारी की गई। इसमें बागपत में भी 14 कंपनियों और उद्यमियों निवेश करने की जानकारी दी गई है। उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी ने बताया कि दस करोड़ से ऊपर का निवेश करने वाली दो कंपनियां है। इनमें कनोडियो ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने हेल्थकेयर क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये और एसए वेयर हाउस ने 10 करोड़ 50 लाख रुपये का निवेश करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा 12 उद्यमियों और कंपनियों ने भी एक करोड़ से लेकर आठ करोड़ के बीच में निवेश करने की सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि उद्योगों में निवेश की प्रक्रिया लखनऊ स्तर से हो रही हैं। यह जरूर है कि उद्योग लगने से यहां काफी फायदा होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

बागपत में यह भी करेंगे निवेश
उद्यमी/कंपनी निवेश
कनोडियो ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड 25 करोड़
एसए वेयर हाउस 10.5 करोड़
एसपीएन इनफोसिस्टम 7.23 करोड़
मुनीष सोनी 1.67 करोड़
सोनू होलकर 1.61 करोड़
आस मोहम्मद 1.42 करोड़
कपिल गोयल 1.19 करोड़
वैष्णो देवी प्लास्टिक 1.16 करोड़
प्रणव कुमार 1.16 करोड़
ज्योति संचेती 1.16 करोड़
प्रणव बंसल 1.06 करोड़
फुरकान अहमद 1.05 करोड़
शादाब जैदी 1.03 करोड़
कृपाल दास 1.02 करोड़
बागपत में खुल रही विकास की राह
इकनोमिक कॉरिडोर बनने से उद्योग बढ़ने की उम्मीद
दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो चुका है। इसको दो चरण में बनाया जा रहा है। पहले चरण में ईपीई से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड बनेगी तो दूसरे चरण में ईपीई से देहरादून तक रोड बनेगी। यह छह लाइन का कॉरिडोर होगा। इस कॉरिडोर के बनने से बागपत में उद्योग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का निर्माण भी जल्द होगा
गांव मीतली में मेडिकल कालेज का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए जगह चिह्नित हो चुकी हैं और करीब 100 करोड़ रुपये का बजट भी मिल चुका है। मेडिकल कालेज के निर्माण से यहां विकास की राह तेज होने की उम्मीद है।
हरियाणा-यूपी के बीच यमुना पर पुल बनने का होगा फायदा
यमुना नदी पर यूपी और हरियाणा को जोड़ने के लिए टांडा गांव में 84 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण चल रहा है। इसके अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। इस पुल के बनने से बागपत को बड़ा फायदा होगा।
बागपत में उद्योगपति निवेश करने के आने लगे हैं। एक वक्त था, जब यहां कोई फैक्टरी नहीं थी। मगर, अब उद्योग लगातार बढ़ रहे हैं और यह केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण हुआ है। जिस तरह से विकास का पहिया दौड़ रहा है, उसको देखते हुए उम्मीद है कि यहां उद्योग तेजी से बढ़ेंगे। - डा. सत्यपाल सिंह, सांसद

बागपत में उद्योगों के लिए निवेश बढ़ रहा है और जिस तरह से उद्यमी रुचि दिखा रहे हैं, उससे लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में यहां कई अन्य उद्योग आएंगे। फिलहाल जनपद में कई अन्य प्रोजेक्ट को लेकर काम चल रहा है। निवेश बढ़ने के साथ ही विकास भी बढ़ेगा। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed