{"_id":"68aed17b46fab334bb0476a3","slug":"baghpat-when-the-mobile-was-not-recharged-there-was-a-fight-with-the-husband-the-woman-committed-suicide-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो पति से हो गया झगड़ा, महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो पति से हो गया झगड़ा, महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
Wed, 27 Aug 2025 03:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:07 PM IST
सार
खेकड़ा के एक गांव में महिला ने आत्महत्या कर ली। पहले उसने मोबाइल तोड़ दिया, फिर पति से झगड़ा करके आत्महत्या कर ली। दोनों के तीन बच्चे हैं, तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पति के मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने पर क्षेत्र के एक गांव में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खेकड़ा में एक गांव निवासी युवक की 15 साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। रविवार को पत्नी के फोन का रिचार्ज खत्म हो गया तो पति से रिचार्ज कराने के लिए कहा। पति ने अगले दिन रिचार्ज कराने की बात कहीं तो पत्नी गुस्सा हो गई, उसने दीवार पर मोबाइल मारकर तोड़ दिया। अगले दिन पति ने फोन ठीक कराया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में सोमवार रात फिर विवाद हो गया और थोड़ी देर बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है और कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन