{"_id":"676d2debcc016dfd720d3668","slug":"baghpat-when-pooja-reached-the-room-the-cat-was-chewing-the-fingers-of-daughter-her-eye-were-hanging-out-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कमरे में पहुंची पूजा तो दो माह की बेटी की अंगुलियां चबा रही थी खून सनी बिल्ली, बाहर की ओर लटकी थी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कमरे में पहुंची पूजा तो दो माह की बेटी की अंगुलियां चबा रही थी खून सनी बिल्ली, बाहर की ओर लटकी थी आंख
Thu, 26 Dec 2024 03:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:51 PM IST
सार
पूजा अपने पति को खाना खाने के लिए बुलाने गई थी। करीब पांच मिनट बाद लौटी तो बच्ची लहूलुहान थी। बच्ची को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिल्ली का हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में सिसाना मार्ग पर खादी आश्रम में किराए पर रहने वाले मजदूर अर्जुन की दो माह की बेटी पर बिल्ली ने हमला कर दिया। इससे बच्ची की आंख बाहर आ गई। बिल्ली ने बच्ची की चार अंगुलियां भी चबाकर गंभीर घायल कर दिया। बच्ची की मां ने बिल्ली को भगाया। दिल्ली के एम्स में बच्ची को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्जुन ने बताया कि वह खादी आश्रम में किराए पर रहकर पास में सभासद की दुकान पर मजदूरी करता है। मंगलवार को उसकी पत्नी पूजा अपनी दो माह की बेटी को कमरे में सोते हुए छोड़कर उसे खाना खाने के लिए बुलाने आ गई। एक बिल्ली घर में घुस गई और बच्ची पर हमला कर दिया। बिल्ली ने बच्ची के चेहरे पर पंजे से वार किया, इससे उसकी आंख बाहर की तरफ लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा एक हाथ की चार अंगुली चबा दीं और शरीर पर कई जख्म कर दिए। उसकी पत्नी वापस आकर कमरे में पहुंची तो बच्ची लहुलुहान हालत में मिली और खून से सनी बिल्ली भी उसके पास बैठी थी। उसने बिल्ली को भगाया तो तभी अर्जुन पहुंच गया। बच्ची की आंख अंदर की तरफ की गई और उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। अर्जुन ने बताया कि दिल्ली के एम्स में बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पूजा कमरे में न पहुंचती तो बच्ची की जान ले लेती बिल्ली
अर्जुन ने बताया कि पत्नी को कमरे से आने और वापस जाने में पांच से छह मिनट लगे। इतनी देर में बिल्ली ने बच्ची पर हमला कर दिया। अगर पूजा कमरे में नहीं पहुंचती तो बिल्ली उसकी बेटी की जान ले लेती।
अर्जुन ने बताया कि पत्नी को कमरे से आने और वापस जाने में पांच से छह मिनट लगे। इतनी देर में बिल्ली ने बच्ची पर हमला कर दिया। अगर पूजा कमरे में नहीं पहुंचती तो बिल्ली उसकी बेटी की जान ले लेती।
नवजात बच्चों को शिकार समझती हैं बिल्ली, अकेला न छोड़ें
वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सभी जानवर आक्रामक होते हैं, जो दबाव पड़ने पर हमला भी करते हैं। बिल्ली भी आक्रामक प्रजाति की जानवर है, जो शरीर से आने वाली गंध से अपने शिकार की पहचान करती हैं। नवजात और छोटे बच्चों के शरीर से आने वाली गंध बिल्ली को आकर्षित करती है, जिसे वह अपना शिकार समझकर हमला भी कर देती हैं। दो माह की बच्ची पर हमला करने का भी यही कारण है। घर में नवजात और छोटे बच्चों को बिल्ली, कुत्तों से दूर रखना चाहिए। बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।