फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Villagers Allege Demolition Amid Ongoing Land Dispute, Complaint Filed with DM

Baghpat: मुकदमा अदालत में, फिर भी चली कार्रवाई, तोड़फोड़ के आरोप, कई परिवारों पर संकट

Wed, 03 Jun 2026 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jun 2026 03:15 PM IST
सार

बागपत के लूम्ब गांव में ग्रामीणों ने मकान और कोल्हू में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Villagers Allege Demolition Amid Ongoing Land Dispute, Complaint Filed with DM
शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के लूम्ब गांव में भूमि विवाद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बड़ौत तहसील के अधिकारियों और विपक्षी पक्ष के लोगों पर बिना किसी वैधानिक आदेश के मकान और कोल्हू में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


न्यायालय में मामला लंबित, फिर भी कार्रवाई का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि विवाद का मामला बागपत के सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित भूमि पर कार्रवाई की गई और मकान व कोल्हू को नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस संबंध में न्यायालय का कोई ऐसा आदेश नहीं था, जिसके आधार पर तोड़फोड़ की जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कुछ तहसील अधिकारियों ने विपक्षी पक्ष के साथ मिलकर यह कार्रवाई कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद की गई यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया की भावना के विपरीत है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विवादित संपत्ति पर कब्जे की आशंका
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि विवादित संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि किसी भी पक्ष को विवादित भूमि पर कब्जा करने की अनुमति न दी जाए और यथास्थिति बनाए रखी जाए।

जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की गहन जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और न्याय मिल सकेगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed