{"_id":"6985694a92004e71ac042d6b","slug":"baghpat-two-youths-died-in-an-accident-the-third-one-was-injured-all-three-were-returning-from-work-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दो युवकों की हादसे में मौत, तीसरा घायल, एक ही बाइक पर सवार होकर काम से लौट रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दो युवकों की हादसे में मौत, तीसरा घायल, एक ही बाइक पर सवार होकर काम से लौट रहे थे तीनों
Fri, 06 Feb 2026 09:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:38 AM IST
सार
गोविंद, अमन और विशेष रोम्स पिज्जा में काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात तीनों काम से लौट रहे थे। उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गोविंद और अमन की मौत हो गई, जबकि विशेष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद एकत्र हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालैनी स्थित पुरा महादेव-बुढ़सैनी मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घर पर विलाप करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना पुरा महादेव-बुढ़सैनी मार्ग पर हुई। मृतक युवकों की पहचान 19 वर्षीय गोविंद पुत्र महेश और 18 वर्षीय अमन पुत्र लोकेश के रूप में हुई है। दोनों युवक पुरा महादेव गांव के निवासी थे और सराय रोम्स पिज़्ज़ा में काम करते थे। वे काम खत्म करके बृहस्पतिवार देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरा युवक विशेष पुत्र बबलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशेष को तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस दुखद घटना से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।