{"_id":"697cdaf066fdf3056800bb24","slug":"baghpat-two-sisters-left-home-after-a-fight-with-their-brother-mother-died-in-shock-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भाई से झगड़ा होने पर घर छोड़कर चली गईं दो बहनें, सदमे में मां की मौत, पता चलने पर दोनों पहुंचीं थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भाई से झगड़ा होने पर घर छोड़कर चली गईं दो बहनें, सदमे में मां की मौत, पता चलने पर दोनों पहुंचीं थाने
Fri, 30 Jan 2026 09:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:53 PM IST
सार
लहचौड़ा गांव से भाई की शिकायत लेकर दोनों बहनें थाने पहुंचीं। यहां पुलिस ने तहरीर मांगी, तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को पिता के हवाले कर दिया और भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
शंतिभंग की कार्रवाई। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रटौल स्थित लहचौड़ा गांव में भाई से झगड़ा होने पर दो बहनों ने घर छोड़ दिया। इसका पता चलने पर 55 वर्षीय मां को सदमा लग गया और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद दोनों बहनें चांदीनगर थाने पहुंचीं और भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दो बहनों व उनके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों ने घर छोड़ दिया। देर शाम उनकी मां को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्हें सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मां का अंतिम संस्कार कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दोनों बहने खेकड़ा थाने में पहुंच गईं। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई और पुलिस दोनों बहनों को लेकर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां पर दोनों ने रातभर रेलवे स्टेशन पर रहने के बारे में बताया। उन्होंने भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर देने से इन्कार कर दिया। चांदीनगर थाना पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पिता के साथ भेज दिया। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों ने तहरीर देने और कार्रवाई कराने से मना कर दिया। उनकी सहमति पर मेडिकल कराकर पिता के साथ भेज दिया गया। इसमें उनके भाई के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।