फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two parties used sharp weapons over proposal of marriage to a widow

Baghpat: विधवा से शादी के प्रस्ताव पर दो पक्षो में चले धारदार हथियार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 23 Aug 2024 12:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Aug 2024 12:28 PM IST
सार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में विधवा महिला से शादी करने का प्रस्ताव देने पर गौसपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: Two parties used sharp weapons over proposal of marriage to a widow
दो पक्षों में संर्घष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में विधवा महिला से शादी करने का प्रस्ताव देने पर गौसपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार की सुबह एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों की महिला समेत दस लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


गौसपुर गांव के रहने वाले अनिल ने  बताया की उसकी विधवा बहन कस्बा सराय में रहती है। पड़ोस के ही ईश्वर के बेटे ने उसके साथ अपनी शादी कराने की बात कही। जिसको लेकर गुरुवार को दोनो पक्षों के बीच काफी कहासुनी हो गई। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में कार्रवाई के लिए शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नही दिखाई और शुक्रवार की सुबह चौकी पर आने की बात कहकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर शुक्रवार की सुबह ईश्वर पक्ष के लोगो ने  घर में बैठे अनिल पक्ष के लोगो पर लाठी-डंडो और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहां दोनों पक्षो के लोगो मे काफी देर तक मारपीट हुई।

झगड़े में एक पक्ष से अनिल, शुभम, नीटू, भूरी, हिमांशी, संजना, सुशांत और ईश्वर पक्ष से शौकीन, आरती, राजपाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed