{"_id":"69ecd1530bf1d58cdb070fc8","slug":"baghpat-two-killed-three-injured-in-head-on-bike-collision-in-baghpat-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत
Sat, 25 Apr 2026 08:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:12 PM IST
सार
बागपत के बिनौली क्षेत्र में बरनावा-दाहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतक के परिज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जिले के बिनौली क्षेत्र में बरनावा-दाहा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संतनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक
जानकारी के अनुसार बरनावा-दाहा मार्ग पर संतनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौसपुर निवासी 25 वर्षीय सलमान और बरनावा निवासी 19 वर्षीय साद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
विज्ञापन
तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में बरनावा निवासी यश और साहिल तथा गौसपुर निवासी फरहान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लिए
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
इस दुर्घटना में बरनावा निवासी यश और साहिल तथा गौसपुर निवासी फरहान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लिए
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।