{"_id":"69f6e1214bb4af140704c139","slug":"baghpat-two-bengali-artisans-abscond-with-gold-and-silver-of-14-bullion-traders-of-baraut-search-started-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बड़ौत के 14 सराफा व्यापारियों का सोना-चांदी लेकर दो बंगाली कारीगर फरार; FIR दर्ज कर तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बड़ौत के 14 सराफा व्यापारियों का सोना-चांदी लेकर दो बंगाली कारीगर फरार; FIR दर्ज कर तलाश शुरू
Sun, 03 May 2026 11:16 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 03 May 2026 11:16 AM IST
सार
सराफा व्यापारी बंगाली कारीगर मोहम्मद आयुष शेख और मोहम्मद मिनहाज शेख को सोना चांदी देकर जेवर बनवाते थे। 14 व्यापारियों का सोना समेटकर दोनों आरोपी फरार हो गए। उनके फोन भी बंद हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोना। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobestock
विस्तार
बड़ौत नगर में सराफा बाजार में बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। बंगाली कारीगर मोहम्मद आयुष शेख और मोहम्मद मिनहाज शेख 14 सराफा व्यापारियों का लाखों रुपये का सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए सराफा व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने बंगाली कारीगर मोहम्मद आयुष शेख और मोहम्मद मिनहाज शेख को जेवर बनाने के लिए सोना-चांदी दिया था। गत 28 अप्रैल को दोनों आरोपी अचानक अपने ठिकानों से परिवार समेत गायब हो गए। इसके बाद उनके मोबाइल फोन बंद मिले और किराये के मकानों पर भी कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया और व्यापारियों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ितों ने बताया कि सौरभ जैन, राजीव जैन, आर्जव जैन, सिद्धार्थ जैन, विकास जैन, रविन्द्र वर्मा, शेखर वर्मा, दीपक वर्मा, सतीश वर्मा, विभोर अग्रवाल, अंकुर जैन, आयुष जैन समेत कुल 14 व्यापारियों का सोना-चांदी और नकदी आरोपी लेकर फरार हो गए।
सभी व्यापारियों ने अपने-अपने नुकसान का विवरण पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद सराफा बाजार में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ये भी देखें...
Baghpat: शराब पार्टी में दोस्त बने कातिल, चाट विक्रेता को ईंटों से पीटकर मार डाला, जंगल में नलकूप पर मिला शव
ये भी देखें...
Baghpat: शराब पार्टी में दोस्त बने कातिल, चाट विक्रेता को ईंटों से पीटकर मार डाला, जंगल में नलकूप पर मिला शव
ये बोले सीओ
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अंशु जैन, सीओ बड़ौत
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अंशु जैन, सीओ बड़ौत