फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Chaat Vendor Beaten to Death With Bricks During Liquor Party, Friends Accused

Baghpat: शराब पार्टी में दोस्त बने कातिल, चाट विक्रेता को ईंटों से पीटकर मार डाला, जंगल में नलकूप पर मिला शव

Sat, 02 May 2026 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2026 12:26 PM IST
सार

बागपत में शराब पार्टी के दौरान चाट विक्रेता की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से बियर की बोतलें और अन्य सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat: Chaat Vendor Beaten to Death With Bricks During Liquor Party, Friends Accused
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में शराब पार्टी के दौरान एक चाट विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को उसके ही दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे और मीतली गांव के जंगल में नलकूप पर शराब पार्टी के दौरान ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दोस्तों के साथ गया था, रात में नहीं लौटा
डौला गांव निवासी सचिन ने बताया कि उनके परिवार का सदस्य मूलचंद चाट और गोलगप्पे की ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के ही दो युवक उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह रात में वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन बंद मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: बेटी पर बुरी नजर से तंग आई मां, लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या, जंगल में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में नलकूप पर मिला शव
शनिवार सुबह परिजन डौला चौकी पर शिकायत करने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मीतली गांव के जंगल में नलकूप के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान मूलचंद के रूप में की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका
परिजनों का आरोप है कि गांव के दो दोस्त मूलचंद को शराब पार्टी के लिए बुलाकर ले गए थे और वहीं उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से बियर की बोतलें, अंडे, नमकीन और अन्य सामान बरामद किया है, जिससे वहां शराब पार्टी होने की पुष्टि हो रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक मूलचंद अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed