फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two arrested with fake currency and 32 fake notes of 100 recovered

Baghpat: नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार, 32 नकली नोट बरामद बरामद, ठगी करने की फिराक में थे शातिर

Mon, 05 Feb 2024 07:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Feb 2024 07:17 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि आरोपी दुकानदारों से नकली नोटों के जरिए ठगी करने के प्रयास में थे।

विज्ञापन
Baghpat: Two arrested with fake currency and 32 fake notes of 100 recovered
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने गुराना रोड से दो युवकों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोटों के जरिए दुकानदारों से ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। भनक लगने पर दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा को गुराना रोड से कुछ लोगों ने सूचना दी कि दो युवक काफी देर से इधर से उधर घूम रहे है और दुकानदारों से नकली नोटों के जरिए ठगी करने के प्रयास में है। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान युवकों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन वे भागने में कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने उनके पास से 100 के 32 नकली नोट व 1510 रुपये असली बरामद किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में इनाम पुत्र इरफान व कैफ पुत्र इरफान निवासी नई बस्ती कांधला जनपद शामली शामिल है। दाेनों गुराना रोड पर नकली करेंसी के जरिए दुकानदारों से ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed