Baghpat: दो गाड़ियों पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, मची चीख-पुकार, 14 लोग घायल
बागपत के फैजपुर निनाना गांव में गन्ने से लदा ट्रक दो गाड़ियों के ऊपर पलट गया। हादसे में 14 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के फैजपुर निनाना गांव के समीप रविवार को गन्ने से लदा ट्रक दो गाड़ियों पर पलट गया, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 14 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से रूट डायवर्ट कर दिया था। इसके बाद वाहनों को नैथला निनाना मार्ग से निकाला गया। सुल्तानपुर हटाना गांव के रहने वाले सुभाष ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जानी में शादी समारोह से वापस लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: Election 2024: सियासी हवा के रुख ने दस साल बाद मेरठ में दूसरे चरण ने पहुंचाया मतदान, 26 को पड़ेंगे वोट
जैसे ही वह फैजपुर निनाना गांव के पास पहुंचा तो गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी पर पलट गया। जिसमे उसके परिवार के छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसके अलावा इसके अलावा सिखेड़ा गांव के रहने राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार वालो और रिस्तेदारो के साथ लूम्ब जा रहा था।
उनकी गाड़ी पर भी ट्रक पलट गया। हादसे के बाद गाड़ियों में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। उधर हादसे के बाद मार्ग पर भीषण जाम लग गया। घटनास्थल पर भी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।
ट्रक पलटा तो उड़ गए थे होश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे खड़े गन्ने से लदे ट्रक वाहन चालकों ने थोड़ा आगे कराया। तभी अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। बताया कि ट्रक पलटते ही वहां खड़े लोगो के होश उड़ गए और सभी ने शोर भी मचाया।