{"_id":"6838076d394685594a008b38","slug":"baghpat-truck-caught-fire-in-front-of-cng-petrol-pump-driver-saved-his-life-by-jumping-see-photos-and-video-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें तस्वीरें और वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें तस्वीरें और वीडियो
Thu, 29 May 2025 12:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 May 2025 12:36 PM IST
सार
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यह घटना हुई। सीएनजी पंप तक आग न पहुंच जाए, इसकी आशंका में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई।
विज्ञापन
हाईवे पर जलता ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत के बड़ौली गांव में स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। घटना देर रात की है। ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा और फिर आग की लपटें दिखाई दीं। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
उधर घटना सीएनजी पंप के सामने होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अंकित के अनुसार, चालक के समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन