फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Tragedy: Two-Year-Old Dies After Drinking Packet Milk, Siblings Critical

UP: बागपत में पैकेट का दूध पीने से बिगड़ी चार मासूमों की हालत, 2 साल की दीपांशी की मौत

Sat, 06 Sep 2025 03:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 06 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

बागपत के सुल्तानपुर हटाना गांव में पैकेट दूध पीने से चार भाई-बहनों की हालत अचानक बिगड़ गई। इलाज के दौरान दो साल की दीपांशी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Baghpat Tragedy: Two-Year-Old Dies After Drinking Packet Milk, Siblings Critical
दूध - फोटो : instagram

विस्तार

बागपत जिले के सुल्तानपुर हटाना गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राहुल नामक व्यक्ति के परिवार के चार बच्चों ने दुकान से खरीदा गया पैकेट दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान राहुल की दो वर्षीय बेटी दीपांशी की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चे राधे, प्रियंशी समेत एक और की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से दो को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज बड़ौत के निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची के पिता राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर दूध बेचने वाले दुकानदार और कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed