{"_id":"686bf72ea672cdce490ea623","slug":"baghpat-three-years-of-love-then-the-lover-refused-to-marry-the-beloved-consumed-poison-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: तीन साल का प्यार, फिर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने घर के सामने जाकर खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: तीन साल का प्यार, फिर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने घर के सामने जाकर खा लिया जहर
Mon, 07 Jul 2025 10:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:05 PM IST
सार
एक गांव में रहने वाले युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का वादा किया था, मगर अब वह मुकर गया। सोमवार को युवती ने प्रेमी के घर के बाहर जाकर हंगामा किया और जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरौली क्षेत्र के एक गांव में शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर के बाहर जाकर सोमवार शाम प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। प्रेमिका की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही युवक के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों एक-दूसरे से शादी करने का वादा भी किया। बताया कि कुछ दिन से प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने के लिए कह रही थी, लेकिन प्रेमी उसे टरकाता रहा। इसके बाद प्रेमी से शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध प्रेमिका सोमवार शाम प्रेमी के घर के बाहर पहुंची और शादी नहीं करने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहां आए प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने युवती का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ निगलने वाली युवती का उपचार कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शादी के दो दिन बाद दूल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और हजारों रुपये नकदी लेकर फरार हो गई। दूल्हे के परिजनों ने दूल्हन के मायके वालों को फोन कर जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी पता होने से इंकार किया। दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि दूल्हन की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही बरामद कर ली जाएगी।
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और हजारों रुपये नकदी लेकर फरार हो गई। दूल्हे के परिजनों ने दूल्हन के मायके वालों को फोन कर जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी पता होने से इंकार किया। दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि दूल्हन की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही बरामद कर ली जाएगी।