फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: fifteen jawans injured after PAC truck overturned uncontrollably Major accident on Eastern Peripheral Expressway

बागपत : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटा पीएसी का ट्रक, 15 जवान घायल

Thu, 06 May 2021 07:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 May 2021 07:35 PM IST
सार

 - स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, दस हायर सेंटर रेफर 

विज्ञापन
Baghpat: fifteen jawans injured after PAC truck overturned uncontrollably Major accident on Eastern Peripheral Expressway
accident , pac truck - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ग़ाजियाबाद के 47 बटालियन के लिए जा रहा पीएसी का ट्रक बेकाबू होकर पलट गया हादसे में चालक समेत सभी 15 जवान घायल हो गए। उन्हें सीएचसी और जिला अस्पताल रेफर कराया। जिनमें से दस को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अचानक स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन


शामली से पीएसी के जवानों का ट्रक गुरुवार को गाजियाबाद में 47 पीएसी बटालियन जा रहा था। जिसमें चालक समेत 15 जवान सवार थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा थाना क्षेत्र में अचानक स्टेयरिंग फेल होने से चालक अपना नियंत्रण ट्रक से खो बैठा। ट्रक एक्सप्रेस-वे पर पलट गया। जिससे पीएसी के जवानों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पीएसी के जवानों की सहायता की।

विज्ञापन

Baghpat: fifteen jawans injured after PAC truck overturned uncontrollably Major accident on Eastern Peripheral Expressway
pac jawan injured - फोटो : amar ujala

बागपत सीएचसी में दस और जिला अस्पताल में 5 जवानों को भर्ती कराया गया। गंभीर घायल 10 जवानों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जवानों का ट्रक में रखा सारा सामान भी बेकार हो गया। ट्रक में आगे लगे शीशे भी टूट गए। हाइवे पर हादसा होते ही आसपास का ट्रैफिक भी जाम हो गया।

घायल जवानों के नाम जितेंद्र मीणा, मनोज कुमार, अवदार अहमद, रत्न लाल, राकेश, मुकेश, मोहित, सुमित, सतेंद्रपाल, शिवकांत, यूसुफ खान, अमन कुमार, रवि, भूपेंद्र, संजय कुमार बताए गए हैं। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने अस्पताल पहुंच कर घायल जवानों का हालचाल जाना। 

सीओ ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक पलट गया। जिसमें सभी 15 जवान घायल हो गए है। इनमें से कुछ गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed