{"_id":"63989e0c7ca82b1eab73e06a","slug":"baghpat-the-youths-have-made-bomb-after-see-you-tube-but-sp-city-has-written-a-letter-to-the-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: You tube देखकर बम बना रहे थे युवक, SP ने लिखा पत्र, यू-ट्यूब से हटाए गए कई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: You tube देखकर बम बना रहे थे युवक, SP ने लिखा पत्र, यू-ट्यूब से हटाए गए कई वीडियो
Tue, 13 Dec 2022 09:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:15 PM IST
सार
बागपत समाचार : जिले में कुछ युवक You tube देखकर बम बना रहे थे। वहीं SP ने पत्र लिखा तो यू-ट्यूब से कई वीडियो हटा लिए गए।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन
- फोटो : Amar Ujala baghpat
विस्तार
बागपत में एसपी नीरज कुमार जादौन ने यू-ट्यूब प्रबंधन को बम बनाने के तरीके के वीडियो हटाने को पत्र लिखा तो वहां से कई वीडियो हटा दिए गए हैं। बिजरौल गांव में छह महीने पहले बम विस्फोट की घटना का खुलासा होने के बाद एसपी ने वह पत्र लिखा था। जिस पर अब वीडियो हटाने के साथ ही अन्य कई को जल्द हटाने की जानकारी यू-ट्यूब की तरफ से एसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बिजरौल गांव में 27 मई को पड़ोसी के मकान के दरवाजे पर बम से धमाका कर उसके बेटे को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि वह 10वीं फेल है और उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर बम बनाया था। उससे बम बनाने की सामग्री भी बरामद की गई थी। उसने एसपी के पूछताछ करने पर यू-ट्यूब पर वे वीडियो भी दिखाए थे, जिनको देखकर बम बनाया गया था।
विज्ञापन
एसपी ने तभी वे वीडियो हटाने के लिए यू-ट्यूब प्रबंधन को पत्र लिखा था। जिसमें लिखा गया था कि यू-ट्यूब के वीडियो देखकर युवक बम बना रहे हैं और उनका गलत इस्तेमाल हो रहा है। जिसका अब उनको जवाब भेजा गया है। उसमें यू-ट्यूब प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने बम बनाने वाले कई वीडियो हटा दिए गए हैं। इसके साथ ही अन्य कोई वीडियो इस तरह का उनको लगता है तो उनकी भी जानकारी दी जाए। जिससे उन वीडियो को जल्द हटाया जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कई वीडियो यू-ट्यूब से हट गए हैं और अन्य ऐसे कोई वीडियो देख रहे हैं, जिनको देखकर युवक अपराध कर सकते हैं तो उनकी भी जानकारी भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें