{"_id":"639031fb58b0086e726309a1","slug":"baghpat-the-post-mortem-report-has-revealed-that-raunak-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच, सड़क हादसे में हुई थी रौनक की मौत, परिजनों ने लगाया था ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच, सड़क हादसे में हुई थी रौनक की मौत, परिजनों ने लगाया था ये आरोप
Wed, 07 Dec 2022 11:57 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:57 AM IST
सार
Baghpat Accident News: पुलिस ने रौनक की मौत का खुलासा कर दिया है। पुलिसि की जांच में पता चला कि रौनक की सड़क हादसे में मौत हो हुई है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ट्रक चालक गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में दसवीं कक्षा के छात्र रौनक की मौत का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच के अनुसार रौनक की मौत सड़क हादसे में हुई। जिस ट्रक से हादसा हुआ था, पुलिस ने उसी कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि 30 नवबंर को पुलिस ने बावली गांव के पास घायल अवस्था में मिले दो छात्र रौनक (16) पुत्र संदीप व आर्यन पुत्र अंकित जैन को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रौनक की हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। जहां रविवार की शाम उपचार के दौरान रौनक ने दम तोड़ दिया था। जिससे परिवार में कोहराम मचा था।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर हत्या के मामले को एक्सीडेंट में दिखाने के विरोध में पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेस में रखे शव को कोतवाली में रखकर हंगामा किया था। इस दौरान गुस्साए परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
इसके बाद पुलिस ने मृतक छात्र की मां नीलम जैन की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। वहीं बुधवार को पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि रौनक की मौत सड़क हादसे में हुई थी। सीओ युवराज सिंह के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि रौनक की मौत सड़क हादसे में हुई थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक