फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The groom said - give Thar and five lakhs in dowry, only then I will bring the wedding procession...

Baghpat: दहेज में थार और 5 लाख न मिलने पर शादी से एक दिन पहले तोड़ा रिश्ता... मेंहदी सजाए रोती रही दुल्हन

Tue, 25 Feb 2025 07:12 PM IST
Baghpat Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 25 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

रमाला निवासी तनवीर ने एक साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता पुरबालियान गांव के वसीम के साथ तय किया था। 21 फरवरी को निकाह होना था। मगर दूल्हा बरात लेकर ही नहीं आया। पुलिस ने दूल्हा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Baghpat: The groom said - give Thar and five lakhs in dowry, only then I will bring the wedding procession...
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में थार गाड़ी और पांच लाख रुपये मिलेंगे, तभी हम बरात लेकर आएंगे। निकाह से एक दिन पहले मुजफ्फरनगर के पुरबालियान के लड़का पक्ष ने यह मांग रखी तो असारा गांव के लड़की पक्ष वालों ने हाथ भी जोड़े। मगर, लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रमाला के असारा गांव में रहने वाले तनवीर ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी बेटी का रिश्ता पुरबालियान गांव के वसीम के साथ तय किया था और निकाह 21 फरवरी को होना था। रिश्ता तय होने के बाद सगाई की रस्म में उन्होंने दो लाख रुपये, बुलेट बाइक, पांच लाख के जेवर, कपड़ा समेत अन्य सामान दिया। आरोप लगाया कि दूल्हे वसीम और उसके परिवार वालों ने निकाह से एक दिन पहले दहेज में थार गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दहेज मिलने पर ही बरात लाने की बात कही। दहेज नहीं मिला तो वे बरात लेकर आए ही नहीं। उनकी बेटी हाथों पर मेंहदी सजाए रोती रही। पिता तनवीर ने बेटी को समझाया कि अच्छा हुआ जो ऐसे दहेज लोभियों के साथ शादी नहीं हुई, नहीं तो ये लोग बाद में भी परेशान करते। सीओ विजय तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर वसीम, प्रवीण, रहीसू, आसिफ निवासी पुरबालियान जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed