फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Terminators beat Baghpat Dares by 23 runs

Baghpat News: बागपत टर्मिनेटर ने बागपत डेयर्स को 23 रनों से हराया

Sun, 30 Jun 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Terminators beat Baghpat Dares by 23 runs
-बागपत प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को बागपत प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बागपत टर्मिनेटर व बागपत डेयरस के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसमें बागपत टर्मिनेटर ने बागपत डेयर्स को 23 रनों से हराया।
क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद नेता अश्विनी तोमर ने फीता काटकर किया। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर बागपत डेयरस ने बागपत टर्मिनेटर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसमें टर्मिनेटर ने 9 विकेट खोकर 115 रन का स्कोर बनाया। तरुण ने 37, यश देव ने 20, अर्जुन ने 11 और अंकुश ने 10 रनों का योगदान दिया। डेयर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहिद ने तीन विकेट, मीर दो, अफरोज और अनस ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में डेयर्स की टीम 92 रन ही बना सकी। इसमें मिर्जा ने 27, अनस ने 21, हारुन ने 13 और रेहान ने 11 रनों का योगदान दिया। टर्मिनेटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश, देव और ध्रुव ने दो-दो, उत्तम, वरुण और आर्यन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस प्रकार टर्मिनेटर ने डेयर्स को 23 रन से हरा दिया। मैच का बेस्ट फील्डर सावेज, मैच का बेस्ट गेंदबाज शाहिद, मैच का बेस्ट बल्लेबाज तरुण पंवार और मैन ऑफ द मैच यश देव को चुना गया। मैच के अंपायर कपिल और प्रशांत रहे। मैच को संपन्न कराने में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव रामवीर तोमर, आनंद राठी अमित तोमर, रविंद्र राठी, पंकज शर्मा, कोच सुधीर आर्य का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed