{"_id":"67beace6078e948ff90c7ed9","slug":"baghpat-teenager-took-3-year-old-child-to-the-terrace-on-the-pretext-of-toffee-mother-reached-there-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: टॉफी के बहाने 3 साल के बच्चे को छत पर ले गया किशोर, रोने की आवाज सुनकर पहुंची मां, मंजर देख निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: टॉफी के बहाने 3 साल के बच्चे को छत पर ले गया किशोर, रोने की आवाज सुनकर पहुंची मां, मंजर देख निकली चीख
Wed, 26 Feb 2025 11:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:26 AM IST
सार
शहर में किराए पर रहने वाले परिवार के बच्चे को पड़ोसी किशोर बहलाकर अपने साथ ले गया और कुकर्म का प्रयास किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : File Photo
विस्तार
टॉफी खिलाने के बहाने तीन वर्षीय बच्चे को छत पर ले जाकर पड़ोसी किशोर ने कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे के रोने पर उसकी मां वहां आ गई तो आरोपी छत से कूदकर भाग गया। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मकान में किराये पर रहता है। मंगलवार को मकान में किराये पर रहने वाला एक किशोर उसके तीन वर्षीय बेटे को टॉफी खिलाने के बहाने छत पर कमरे में ले गया। वहां उसके बेटे के साथ छेड़छाड़ और कुकर्म का प्रयास किया। बेटे के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी छत पर बने कमरे में गई तो किशोर दूसरे मकान की छत पर कूदकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन