फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Teenager murdered by stabbing with a sharp weapon, deadbody found in the forest

Baghpat: किशोर की धारदार हथियार से वारकर हत्या, जंगल में पड़ा मिला लहूलुहान शव

Tue, 05 Dec 2023 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 02:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक किशोरी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद शव को लहूलुहान हालत में जंगल में फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Baghpat: Teenager murdered by stabbing with a sharp weapon, deadbody found in the forest
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में अज्ञात किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर की सिर में धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। सूचना पर सीओ बड़ौत पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शव की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोघट कस्बा निवासी प्रवीण शर्मा के गन्ने के खेत में मंगलवार की दोपहर खून से लथपथ एक किशोर का शव पड़ा मिला। किशोर की उम्र 17 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। उसके सिर में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई। उसका बायां पैर जंगली जानवरों ने खाया हुआ था।

विज्ञापन

शव के पास शराब की बोतल का ढक्कन, नमकीन के खाली पाउच पड़े हुए थे। कस्बा निवासी हरेंद्र पंवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ बड़ौत सविरत्न गौतम, थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि किशोर की हत्या की आशंका है। उसकी शनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहे है। आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed