{"_id":"63cb9b56edd4790b786c95c9","slug":"baghpat-student-thrashed-with-kicks-and-punches-inside-the-college-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कॉलेज के भीतर छात्र की लात-घूंसों से की पिटाई, आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कॉलेज के भीतर छात्र की लात-घूंसों से की पिटाई, आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 21 Jan 2023 01:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:29 PM IST
सार
बड़ौत में वैदिक कॉलेज में छात्रों के बीच पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें दो छात्र मिलकर तीसरे छात्र को लात घूंसों से जमकर मारपीट कर रहे हैं। वहीं मामला सोशल मीडियो पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी छात्रों को तलाश रही है।
विज्ञापन
छात्रों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर दो छात्रों द्वारा एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो 13 सेकंड का है, जिसमें दो स्कूली छात्र जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर एक छात्र को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान छात्र मारपीट से बचने का भी प्रयास कर रहा है। लेकिन दोनों छात्र उस पर लात-घुसो से तेजी से वार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Acid Attack Case Meerut : वो डरावनी रात न भूल पाएंगे...याद आते ही चीख पड़ती है बेटी, आज भी हरे हैं घटना के जख्म
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुट गई है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आई है। वीडियो के आधार पर पीड़ित छात्र व मारपीट करने वाला छात्र का पता लगाया जा रहा है। अभी संबंध में कोई तहरीर भी नहीं आई है।