फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Storm knocked out electricity, disturbed the sleep of 16 lakh people

Baghpat: आंधी ने बिजली गिराई, 16 लाख लोगों की नींद उड़ाई, रातभर मच्छरों ने खाया, सुबह नहीं मिला पानी

Thu, 22 May 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 May 2025 09:43 PM IST
सार

आंधी और तूफान के कारण खंभे एवं लाइनों के टूटने आदि से ऊर्जा निगम को आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार शाम तक टीमें विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटी रहीं। 

विज्ञापन
Baghpat: Storm knocked out electricity, disturbed the sleep of 16 lakh people
सिंघावली अहीर में आंधी आने से विद्युत केंद्र पर क्षतिग्रस्त हुए विद्युत उपकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जिले में बुधवार देर शाम आई आंधी और बारिश ने ऊर्जा निगम पर बिजली गिरा दी। रातभर जिला अंधेरे में डूबा रहा तो दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम तक भी सभी गांवों तथा कस्बों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। खंभे एवं लाइनों के टूटने और ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने से ऊर्जा निगम को आठ करोड़ रुपये की चपत लगी, तो बिजली नहीं मिलने से 16 लाख लोगों की नींद उड़ी रही।
विज्ञापन

आंधी से जिले के 32 केवी क्षमता के सभी 82 उप केंद्रों पर ब्रेकडाउन आ गया। इन उप केंद्रों को 132 केवी क्षमता के उप केंद्रों से बिजली मिलनी बंद हो गई, क्योंकि जगह-जगह खंभे तथा लाइनों के तार टूट गए। खंभों के टूटने से दर्जनों ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए। औद्योगिक क्षेत्र बागपत में भी कई बिजली के खंभे तथा लाइनें टूट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत शहर में कृष्णा एंक्लेव, बागपत बाईपास, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास, सिसाना, गौरीपुर, निवाड़ा, काठा, नैथला और सरूरपुरकलां समेत जिलेभर में खंभे तथा लाइनें क्षतिग्रसत हो गई।
 
विज्ञापन

बुधवार को रातभर सभी 281 गांवों तथा नौ नगर निकायों में बिजली आपूर्ति ठप होने से 16 लाख लोग परेशान रहे। हालांकि ऊर्जा निगम के कर्मचारी ब्रेकडाउन अटेंड कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जुझते रहे। मगर दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम तक 33 केवी के 32 उप केंद्रों से संबंधित क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऊर्जा निगम को भी आठ करोड़ रुपये की चपत लगी है। नुकसान और बढ़ सकता है, क्योंकि नुकसान के आकलन का काम जारी है।
 

पेयजल आपूर्ति रही बाधित, लोग रहे परेशान
बिजली आपूर्ति ठप रहने से जिले के गांव और शहरों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। गांवों में सबमर्सिबल पंप बंद रहे तथा 85 गांवों में पेयजल परियोजनाओं से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। बागपत शहर में ही पेयजल आपूर्ति नहीं होने से करीब 80 हजार लोग परेशान रहे। 
बागपत के भजन विहार कालोनी के दिनेश कुमार तथा बबीता शर्मा ने कहा कि बिजली नहीं मिलने से रातभर मच्छरों का हमला झेला और दिन निकलने पर पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए महिलाओं-पुरुषों और बच्चों की लाइन लगी रही। 
बिनौली की ओमबीरी, संगीता, राकेश और पूनम ने कहा कि पानी नहीं मिलने से बुरा हाल रहा। इसलिए पड़ोसी से अनुरोध कर जनरेटर चलवाकर उनके सबमर्सिबल से पानी भरकर घर लाए।
 

ऊर्जा निगम को नुकसान
-430 सीमेंट के खंभे टूटकर गिर पड़े
-80 लोहे वाले खंभे क्षतिग्रस्त हो गए
-16 ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिगस्त हुए
-50 किमी लाइनों के तार क्षतिग्रस्त
-100 ट्रांसफार्मर के केबिल टूट गए
-82 उप केंद्रों पर रात में ब्रेकडाउन
-50 उप केंद्रों से आपूर्ति हुई बहाल
-32 उप केंद्रों पर चलता रहा काम

ये बोले अधीक्षण अभियंता
आंधी से खंभे टूटने, लाइनें तथा ट्रांसफार्मर आदि क्षतिग्रस्त होने से आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 70 उप केंद्रों पर ब्रेकडाउन अटैंड कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। बाकी उप केंद्रों पर काम चल रहा है। - केपी खान, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed