फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's daughters dominate the All India Police Wrestling Championship

ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में बागपत की बेटियां का दबदबा

Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Baghpat's daughters dominate the All India Police Wrestling Championship
बड़ौत (बागपत)। हरियाणा के करनाल मेें संपन्न हुई ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप में बागपत की बेटियाें का जलवा रहा। दोघट व मलकपुर गांव की सीमा और साक्षी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: कांस्य व सिल्वर पदक झटके। सूचना पर गांव व परिजनों मेें खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल पुलिस लाइन में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमेें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, पंजाब, सोनीपत, उत्तराखंड, पानीपत, सहारनपुर, लोनी, दिल्ली, गाजियाबाद सहित अन्य जगहों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में दोघट कस्बे की सीमा पुत्री किरनपाल ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक झटका। चैंपियनशिप में साक्षी शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा ने 57 किग्रा भार वर्ग मेें सिल्वर पदक झटका। दोनों ने जीत का श्रेय कोच राजकुमार पटेल, अजितपाल खत्री, रामानंद यादव, भगत सिंह पहलवान को दिया है। उधर, बेटियों के पदक जीतने पर गांव व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर दोनों ही गांव के लोगों ने बेटियां का स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

दर्जनों पदक झटक चुकी है दोनों बेटियां
बड़ौत। सीमा अब तक 11 नेशनल, तीन इंटरनेशनल व एक एशिया मेडल प्राप्त कर चुकी है, जबकि साक्षी शर्मा नौ बार नेशनल मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed