{"_id":"6373c77c371673140e1dc97f","slug":"baghpat-property-worth-of-gangster-10-34-lakh-attached-police-sealed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर की 10.34 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने मकान पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर की 10.34 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने मकान पर लगाई सील
Wed, 16 Nov 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:01 AM IST
सार
सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बागपत कोतवाली व सिंघावली अहीर थाने की पुलिस तिलपनी गांव पहुंचीं। वहां सीओ ने गैंगस्टर आमिर का 10.34 लाख रुपये का मकान कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान पर लगाई सील।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जिले में पुलिस ने मंगलवार को तिलपनी गांव के गैंगस्टर आमिर की 10.34 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। इस दौरान कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बागपत कोतवाली व सिंघावली अहीर थाने की पुलिस तिलपनी गांव पहुंचीं।
वहां सीओ ने गैंगस्टर आमिर का 10.34 लाख रुपये का मकान कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ ने बताया कि तिलपनी गांव में कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराई गई और फिर गैंगस्टर आमिर का मकान सील किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू, अब पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारा, तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, गैंगस्टर के परिजनों ने कुर्की की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसबल के चलते विरोध नहीं कर सके। साथ ही सीओ ने गैंगस्टर के परिजनों को मकान की सील हटाने या फिर आवागमन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।