फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Police stands first for the third time in disposal of complaints ~ disposal, location, complaints, Baghpat, police station, month, percentage, marks

Baghpat News: शिकायतों के निस्तारण में तीसरी बार पहले स्थान पर बागपत पुलिस

Fri, 09 Jan 2026 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Police stands first for the third time in disposal of complaints ~ disposal, location, complaints, Baghpat, police station, month, percentage, marks
-एसपी कार्यालय पर आई शिकायतों के निस्तारण में शत-प्रतिशत 125 अंक मिले
विज्ञापन

-जिले के सभी 11 थाने भी सौ प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बागपत पुलिस को दिसंबर माह में लगातार तीसरे महीने प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले के सभी थाने भी सौ प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर आए हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश थानेदारों को दिए हैं।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का जिला व थाना स्तर पर निस्तारण कराया जाता है। यहां से निस्तारण होने के बाद उन शिकायतों को लेकर पीड़ितों से शासन से फीडबैक लिया जाता है। उस फीडबैक के आधार पर नंबर मिलने पर रैंक जारी होती है। बागपत की पहले स्थिति काफी खराब थी, मगर पिछले तीन महीने से जिला टॉप पर आ रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू की और थानेदारों को समस्याओं का सही से निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका असर पिछले तीन महीने से दिखने लगा और अब लगातार तीसरे महीने बागपत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

-सभी 11 थाने भी पहले स्थान पर रहे
यहां के सभी थाने भी पहले स्थान पर रहे हैं। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, सिंघावली अहीर, बालैनी, चांदीनगर, बिनौली, दोघट, रमाला, छपरौली, महिला थाना भी शिकायतों के निस्तारण में पहले स्थान पर आए। एसपी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण सही होना चाहिए। किसी ने गलत निस्तारण करने का प्रयास किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed