फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat police have revealed in Businessman Ramesh Chand murder case and two accused arrested

बागपत हत्याकांड: कत्ल की ऐसी साजिश, उड़ गए अफसरों के होश, नौकरों ने इसलिए किया था मालिक का मर्डर

Mon, 19 Jun 2023 09:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Jun 2023 09:24 PM IST
सार

बागपत उद्यमी हत्याकांड : कत्ल की साजिश का ऐसा खुलासा हुआ है कि अफसरों के भी होश उड़ गए। हत्यारोपी ने बताया कि वह कर्ज व हर महीने ब्याज देने से छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए अपने मालिक की हत्या कर की।

विज्ञापन
Baghpat police have revealed in Businessman Ramesh Chand murder case and two accused arrested
बागपत मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में खेकड़ा की गंडासा फैक्टरी में काम करने वाले नौकरों ने ही मालिक की हत्या की थी। जिसमें पुलिस ने दो नौकरों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और हजारों रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तार हत्यारोपी ने उधार लिए दो लाख रुपये का ब्याज मानदेय से काटने पर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि खेकड़ा की पाठशाला रोड पर स्थित गंडासे की फैक्टरी में शुक्रवार रात मालिक रमेश चंद वर्मा की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। जिसमें फैक्टरी में काम करने वाले विकास निवासी पट्टी मुंडाला खेकड़ा और साजिद निवासी लोनी व हाल निवासी मोहल्ला पाकिस्तान साकरौद को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में फैक्टरी में काम करने वाले विकास ने बताया कि उसने रमेश चंद वर्मा से दो साल पहले दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसका आठ हजार रुपये ब्याज फैक्टरी मालिक हर महीने उसके मानदेय से काट लेते थे।

उधार, के दो लाख रुपये और ब्याज से छुटकारा पाने के लिए उसने साजिद के साथ मिलकर फैक्टरी मालिक की हत्या की योजना बनाई और शनिवार रात लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को गुमराह करने को सामान बिखेरा और रुपये उठाए
फैक्टरी मालिक की हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और लूट के लिए हत्या दर्शाने के लिए हजारों रुपये उठा लिए। जिसके बाद फैक्टरी मालिक के कमरे का सामान और कागज इधर-उधर बिखेर कर भाग गए।

हत्या के बाद विकास नहीं आया फैक्टरी, मोबाइल बंद कर फंसा
फैक्टरी मालिक रमेश चंद वर्मा की हत्या के बाद पुलिस ने सभी नौकरों और अन्य करीबियों से भी पूछताछ की। जहां फैक्टरी में पिछले दस साल से काम करने वाला विकास नहीं आया, जबकि वह हत्या वाले दिन फैक्टरी में ही था। उसका फोन मिलाकर बुलाने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद पुलिस का विकास पर शक गहरा गया और पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। साजिद कभी-कभी बुलाने पर ही फैक्टरी में काम करने आता था।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी और फिर...

विज्ञापन

12 हजार में से आठ हजार कट जाते
हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि उसे फैक्टरी में काम करने पर 12 हजार रुपये महीना मानदेय मिलता था। जिसमें आठ हजार रुपये काटकर सिर्फ चार हजार रुपये ही मिलते थे। जिससे गुजारा करना कठिन हो गया था। वह सोचने लगा था कि इस तरह तो जीवन में कभी भी ब्याज से मुक्ति नहीं मिल पाएगी और मूलधन भी नहीं दे पाएगा। इसलिए उसने उधार के रुपयों व ब्याज से छुटकारा पाने के लिए हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed