Baghpat: पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का बिनौली पुलिस ने भंडा फोड़ किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का बिनौली पुलिस ने भंडा फोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका एक साथी पुलिस पर फायर कर फरार हो गया। पुलिस ने वहॉ से पूर्ण बने व अध बने अवैध हथियार व हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए है।
सीओ बागपत हरीश सिंह भदौरिया ने बताया ने थाना बिनौली पुलिस को शुक्रवार की रात्रि मुखबिर द्वारा शाहपुर बाणगंगा के वन्य क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली।
सूचना पर इंस्पेक्टर एमपी सिंह व पुलिस फोर्स ने वहॉ छापा मारा और एक युवक मोहमद फैयाज पुत्र नूर मोहमद निवासी इकबाल पुरा कैराना को एक 315 बोर तमंचा व खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान उसका दूसरा साथ दिलावर निवासी जौला हाल निवासी कांधला पुलिस पर फायर कर भाग निकला।
पुलिस ने वहॉ से 9 पूर्ण बने 315 बोर तमंचे, 12 अधबने 315 बोर तमंचे व हथियार बनाने में उपयोग किये जाने वाले 1 वॉक, 1 आरी, 2 हथोड़े, 2 रेती, 1 घोरी, पिलास, ड्रिल मशीन, ग्लेंडर, 5 किलोग्राम लोहे का बाट, 20 आरी के ब्लेड, 15 वेल्डिंग रॉड, छीनी, रिपीट पिन, गुल्ले, इमरजेंसी लाइट आदि उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ ने बताया की फरार आरोपी दिलावर आसपास के क्षेत्र में तमंचे बेचने का कार्य करता था।