फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police caught illegal animal slaughter in the house, case filed against two people

Baghpat: पुलिस ने मकान में अवैध पशु कटान पकड़ा, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Aug 2023 04:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोतवाली पुलिस ने रटौल में मकान में अवैध कटान पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Baghpat: Police caught illegal animal slaughter in the house, case filed against two people
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में कोतवाली पुलिस ने रटौल में एक मकान में अवैध रूप में किया जा रहा पशु कटान पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मौके से पशु कटान के अवशेष बरामद कर दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रटौल कस्बे के रहने वाले एक युवक ने कोतवाली पुलिस को एक मकान में पशु कटान किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर रटौल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मकान का दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ट्यूटर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान से नाली में खून बह रहा था। पुलिस कर्मी दरवाजा खोलकर मकान में घुस गए। पुलिस को देखकर पशु कटान कर रहे दो आरोपी दीवार से कूदकर भाग गए। पुलिस ने मौके से पशु कटान के अवशेष एक पशु का मुंह, चार टांग, खाल और 40 किलो मांस के टुकड़े बरामद किए। बरामद अवशेष भैंस के हैं।

पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी पकड़ में नही आए। चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने पशु कटान करने वाले फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में अवैध पशु कटान की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीओ प्रीता सिंह का कहना हैं कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed