फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Tutor assaults girl student by giving her intoxicant in cold drink

Baghpat: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ट्यूटर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2023 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Aug 2023 04:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कक्षा 12 की छात्रा के साथ ट्यूटर द्वारा दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
Baghpat: Tutor assaults girl student by giving her intoxicant in cold drink

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में कोचिंग के लिए गई एक छात्रा को ट्यूटर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा को अपने साथ हुई घटना का पता लगा। पीड़िता ने परिजनों संग आरोपी के खिलाफ कोतवाली ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


कस्बे की एक छात्रा एक इंटर कॉलेज में 12 वी में पढ़ती है। सोमवार शाम वह कस्बे में एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग के लिए गई थी। पढ़ाई के बाद सभी बच्चे घर चले गए। छात्रा को ट्यूटर ने वही रोक लिया। इसके बाद ट्यूटर ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नकली नोटों की होम डिलिवरी का जरिया बना सोशल मीडिया, बोली लगाकर करते हैं धंधा, कोड वर्ड में चलता है खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद ट्यूटर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर तक छात्रा के न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। वहीं छात्रा के होश में आने पर देर शाम ट्यूटर  उसके मकान के पास छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इससे परिजन आक्रोशित हो गए।    

छात्रा ने रात में ही परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायत कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed