UP: 10 राइफल और तमंचे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मेरठ से हथियार लाकर बेचते थे लोनी-गाजियाबाद, खुलेंगे बड़े राज
Baghpat News : बागपत में पुलिस ने 10 राइफल और एक तमंचे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बाताया कि वे मेरठ से हथियार लाकर लोनी व गाजियाबाद में बेचते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा में कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान 10 राइफल और एक तमंचे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों तस्करों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
सीओ विजय चौधरी के अनुसार, खेकड़ा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम शुक्रवार की रात पाठशाला चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों के रोकने पर उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस टीम ने उन्हें पीछा करके दबोच लिया। तलाशी लेने पर एक बाेरे में 10 देसी राइफल और एक तमंचा बरामद हुए। तीनों ने अपने नाम आरिफ निवासी कैली थाना दौराला जिला मेरठ, नितिन कुमार व पवन तोमर निवासी बामनौली थाना दोघट बताया है।
बताया कि वे हथियारों को मेरठ से लाकर लोनी और गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों पर आठ से 10 हजार रुपये प्रति राइफल के हिसाब से बेचते थे। पहले भी कई बार इन्होंने गाजियाबाद में ही तमंचे और राइफल बेची थी। अब वे गाजियाबाद में राइफलों और तमंचे को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शनिवार को चारों तस्करों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हथियार देने वाले व खरीदने वाले का पता नहीं लगा सकी पुलिस
पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वालों को जरूर पकड़ लिया है, लेकिन यह हथियार किस जगह से लेकर आते है और गाजियाबाद व लोनी में किसको सप्लाई करने थे। यह पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। पुलिस के अनुसार, तस्कर लगातार बरगला रहे हैं और बता रहे हैं कि मेरठ में एक पार्क में कोई व्यक्ति आकर हथियार रखकर चला जाता हैं और एक महिला आकर मुंह ढककर पैसे लेकर चली जाती है। इस तरह से तस्कर पुलिस को घुमा रहे हैं। वहीं, पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी कि गाजियाबाद में किसे हथियार सप्लाई करने थे।
मेरठ में चल रही अवैध हथियारों की फैक्टरी
जिस तरह से तस्करों को हर बार मेरठ से हथियार मिल रहे हैं, उससे साफ है कि मेरठ में हथियारों की फैक्टरी चल रही है। पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है कि हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर शिकंजा कसा जाए।
यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे
मेरठ का आरिफ है मुख्य तस्कर
पुलिस के अनुसार, मेरठ के कैली गांव का रहने वाला आरिफ मुख्य तस्कर है। उसकी व बामनौली के पंकज की काफी दिन पहले मुलाकात हुई थी और उसके बाद हथियारों की तस्करी करने लगे। तस्कर आरिफ के खिलाफ मेरठ के सदर थाने में लूट, चोरी और अवैध शस्त्र रखने के आठ मुकदमे और पंकज के खिलाफ बडौत, बिनौली, दोघट थाने में लूट और चोरी आदि के चार मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल