{"_id":"676e73a1c70bdb9bea037efe","slug":"baghpat-pickup-collides-with-canter-while-overtaking-youth-dies-on-the-spot-road-turns-red-with-blood-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ओवरटेक के चक्कर में कैंटर से टकराई पिकअप, युवक की मौके पर मौत, खून से लाल हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ओवरटेक के चक्कर में कैंटर से टकराई पिकअप, युवक की मौके पर मौत, खून से लाल हुई सड़क
Fri, 27 Dec 2024 03:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Dec 2024 03:00 PM IST
सार
वहीं एक अन्य हादसे में बोलेरो कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
Trending Videos
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह नौ बजे ओवरटेक करते समय कैंटर से पिकअप गाड़ी टकरा गई। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसके हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक हेल्पर की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा हादसा यमुना पुल के पास हुआ। साहिबाबाद का रहने वाला विकास सैनी अपनी बोलेरो कार से साहिबाबाद से चंडीगढ़ जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर बोलेरो एक्सप्रेसवे से नीचे गहरी खाई में उतर गई। इससे चालक विकास सैनी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद बोलेरो को खाई से बाहर निकलवाया।