फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Photographs of Prime Minister Modi, CM Yogi and Deputy Chief Minister tampered

Baghpat: प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश शुरू

Sun, 24 Aug 2025 11:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 24 Aug 2025 11:35 AM IST
सार

टीकरी गांव की वॉलीबाल खिलाड़ी तनु राठी के नाम पर इस मार्ग का नामकरण किया गया था। रविवार सुबह इस मार्ग पर लगे पोल पर तस्वीरें खराब मिलीं तो हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Photographs of Prime Minister Modi, CM Yogi and Deputy Chief Minister tampered
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के हिम्मतपुर सूजती-असारा मार्ग पर स्थित बोर्ड पर असामाजिक तत्वों ने रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीरों से छेड़छाड़ की। सुबह होते ही इस घटना का पता चला तो हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


यह मार्ग टीकरी गांव की वॉलीबाल खिलाड़ी तनु राठी के नाम पर है। इस 2.32 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत के लिए 25.36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। वर्ष 2020 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खिलाड़ियों के नाम पर इस मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास किया था। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि देश के बड़े नेताओं की तस्वीरों से इस तरह की छेड़छाड़ करना लोकतंत्र और व्यवस्था का अपमान है। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थानीय निवासी विपिन पूनिया, सोनू और बबलू मलिक सहित अन्य लोगों ने भी आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed