फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: One child died after being crushed by a mini truck, another seriously injured

Baghpat: मिनी ट्रक से कुचलने से एक बच्चे की माैत, दूसरा गंभीर घायल, चालक ट्रक छोड़कर फरार

Mon, 24 Feb 2025 02:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 24 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में अमीन नगर सराय मार्ग पर सोमवार को ट्रक के कुचलने से पांच वर्षीय बच्चे उमर की कुचलने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: One child died after being crushed by a mini truck, another seriously injured
मृतक बच्चे का फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में अमीन नगर सराय मार्ग पर सोमवार को ट्रक के कुचलने से पांच वर्षीय बच्चे उमर की कुचलने से मौत हो गई और बच्ची सायरा घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।

विज्ञापन


महफूज निवासी सुन्हेटी डोलचा के ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी नसीम, बेटे उमर, बेटी सायरा व बेटे उजैर को बाइक पर लेकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह बड़ौत के अमीन नगर सराय रोड पर पहुंचा तो पीछे से ईट भरकर आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगने से उमर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। जबकि बेटी सायरा घायल  हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया । जहां पर घायलों का उपचार किया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही अन्य परिजन सीएचसी पहुंचे, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। वही चालक मिनी ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed